गम्हरिया। गांधी जयंती के अवसर पर कल 2 अक्टूबर को अंचल में पीपुल्स प्लान कैंपेन (सबकी योजना सबका विकास) के तहत रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सीओ प्रवीण कुमार ने दी। बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम तथा विभाग की उपलब्धियों के प्रति जागरूक करना और योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के निर्देशों के आलोक में अंचल अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को नामित कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। ग्राम सभा स्तर ओर संबंधित ग्राम के ग्राम प्रधान, पंचायत स्तर पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, वार्ड स्तर ओर संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद एवं हल्का स्तर पर संबंधित हल्का के राजस्व उपनिरीक्षक का चयन किया गया है। इसमें अंचल निरीक्षक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उत्सव के दौरान हल्का कचहरी (हल्का 1) के तहत शहरबेड़ा, सापडा, उत्तमडीह, देवगांव, हथियाडीह, भूरकाडीह, आनंदपुर, भाटिया, दिंदली, आदित्यपुर, कुलुपटांगा और आसंगी तथा पंचायत भवन जगन्नाथपुर (हल्का 2) के अंतर्गत कृष्णपुर, शंकरपुर, कालिकापुर, सालडीह, बलरामपुर, नारायणपुर और तेतुलडांगा जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीओ ने बताया कि इसमें ग्रामीणों कोबडिजिटल भूमि रिकॉर्ड की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भारत सरकार से प्राप्त वीडियो, फ्लेक्स व प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण की उपलब्धियां आमजन को दिखाई जाएंगी। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया समन्वय के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें इवेंट से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए जाएंगे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
अंचल में 2 अक्टूबर को मनेगा रिफॉर्म उत्सव भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण पर होगी चर्चा
गांधी जयंती के अवसर पर कल 2 अक्टूबर को अंचल में पीपुल्स प्लान कैंपेन (सबकी योजना सबका विकास) के तहत रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
लेखक: संवाददाता · 1 अक्टूबर 2026
👁23 पाठक
3 मिनट पठन



