गम्हरिया। झामुमो के वरिष्ठ युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को सांसद जोबा मांझी समेत कई नेता आदर्श नगर स्थित उनके आवास पहुंचे। इनमें मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. केपी सोरेन और कांग्रेस नेता जनार्दन पांडेय, जगदीश नारायण चौबे शामिल थे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। इसके बाद दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मृतिका के पति जरनैल सिंह, चंचल सिंह, वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, कौशल सिंह, मनोज कुमार, इंद्रकांत झा, रॉबिन हांसदा, राजू सिंह सरदार, सुजल स्वर्णकार, रवि हांसदा, सवेरा कुमार, गणेश कुमार, विकास समेत कई लोग उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सन्नी सिंह की मां के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंची सांसद
झामुमो के वरिष्ठ युवा नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को सांसद जोबा मांझी समेत कई नेता आदर्श नगर स्थित उनके आवास पहुंचे।
लेखक: संवाददाता · 13 नवंबर 2026 · अपडेट: 14 नवंबर 2026
👁13 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 13 नवंबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 13 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




