गम्हरिया। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय के पावन अवसर पर आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर-गम्हरिया परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच मिट्टी के चूल्हे एवं लौकी का वितरण किया गया। छठ महापर्व की पवित्रता, परंपरा एवं लोक आस्था को सम्मान देते हुए व्रतियों की सेवा और सहयोग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, स्वच्छता, शुद्धता, सामाजिक समरसता एवं प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार ने श्रद्धालुओं के बीच सेवा भावना के साथ सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, युवा नेता अभय झा, अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावड़ी, चंद्रशेखर गुप्ता, दीपक मिश्रा, झारखंड आंदोलनकारी सनातन महतो, राजेश मंडल, किट्टू दास, देवांशु झा, सूर्य झा, रजत सिंह, संजीत कुमार, इंद्रजीत कुमार एवं आनंद माझी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित थे।