गम्हरिया। झामुमो नगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्यपुर नगर के वरिष्ठ झामुमो नेता सह नगर निगम के पूर्व प्रत्याशी डब्बा सोरेन ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी उच्च विचार के थे। सादगी से भरा उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह वरिष्ठ नेता गणेश चौधरी ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कहा कि महात्मा गांधी का जीवन त्याग, सादगी और सेवा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, भाईचारा और समानता को मजबूत किया जा सकता है। मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी, शंकर मुखी, सुशीला तांती समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
जयंती पर झामुमो ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
झामुमो नगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लेखक: संवाददाता · 2 अक्टूबर 2026
👁46 पाठक
3 मिनट पठन



