गम्हरिया। गम्हरिया निवासी झामुमो के युवा नेता सन्नी सिंह की पूजनीय माता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलने पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं। उन्होंने मारांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।