गम्हरिया। बांदना पर्व के शुभ अवसर पर दुगधा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो की पहल पर लार्ज सेक्टर की प्रमुख कंपनी बीके स्टील कंपनी की ओर से रामजीवनपुर गांव की महिलाओं के बीच 250 साड़ियों का वितरण किया गया। पर्व के अवसर पर साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। कंपनी की इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कंपनी की सराहना की। कहा कि पर्व - त्यौहार के इस मौके पर कंपनी का यह उपहार ग्रामीण महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बीके स्टील के वाइस प्रेसिडेंट विशाल विलासराव यादव ने कहा कि कंपनी की ओर से दुगधा पंचायत की महिलाओं के लिए आगे भी कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों के विकास और महिलाओं के उत्थान के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता जताई। कहा कि कंपनी के इर्दगिर्द के गांवों में सीएसआर के तहत लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जबकि भविष्य में भी दुग्धा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो जैसे जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलने से कई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एचआर हेड दीपक रंजन, लक्ष्मण झा एवं राजेश दत्ता, दुगधा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो, रामजीवनपुर के ग्राम प्रधान हरिहर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
बांदना पर्व पर दुग्धा में बीके स्टील ने महिलाओं के बीच बांटी 250 साड़ियां
बांदना पर्व के शुभ अवसर पर दुगधा पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो की पहल पर लार्ज सेक्टर की प्रमुख कंपनी बीके स्टील कंपनी की ओर से रामजीवनपुर गांव की महिलाओं के बीच 250 साड़ियों का वितरण किया गया।
लेखक: संवाददाता · 12 नवंबर 2026
👁13 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 12 नवंबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 13 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




