गम्हरिया।

बुरुडीह गांव में एक दिवसीय फुटबॉल एवं डांगरी काड़ा खुंटाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के एवं जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों एवं आयोजन में भाग लेने वाले ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। बास्के ने कहा कि खेलकूद ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और आपसी एकता एवं भाईचारे को भी मजबूती मिलती है। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर युवा नेता अविनाश सोरेन, धारमु गोप, सावना सोरेन, गौरी शंकर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।