गम्हरिया। झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर सांसद जोबा मांझी समेत झामुमो के कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शनिवार को सांसद जोबा मांझी सोनारी स्थित मोहन कर्मकार के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मोहन कर्मकार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की अपील की। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, वरिष्ठ नेता गोपाल महतो, केपी सोरेन समेत क्षेत्र के कई नेता उपस्थित थे। उन्होंने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की ईश्वर से कामना की।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर सांसद जोबा मांझी ने जताया शोक
झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर सांसद जोबा मांझी समेत झामुमो के कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
लेखक: संवाददाता · 30 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁10 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 30 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 10 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



