गम्हरिया।

सरायकेला प्रखंड के हुदू पंचायत अंतर्गत रॉयल टाइगर तुमसा की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर कृष्णा बास्के ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवा अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं। खेल में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। आयोजन में हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, समाजसेवी अविनाश सोरेन, मोनो टुडू, मंगल मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को ग्रामीण युवाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।