गम्हरिया। विजयादशमी के अवसर पर गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की। बड़ा गम्हरिया के मौसीबाड़ी स्थित महाशक्ति समिति के पूजा पंडाल में बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार भव्य पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था। विजयादशमी के दिन यहां सिंदूर खेला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और उन्हें सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे के माथे और गालों पर सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। सिंदूर खेला के दौरान पंडाल में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं की आंखें नम हो गईं। परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। महिला श्रद्धालु अनीता चौधरी ने बताया कि बंगाली समाज में विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस रस्म में शामिल होकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की मंगलकामना करती हैं। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और पारंपरिक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की।
opinion
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सिंदूर खेला में महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना
विजयादशमी के अवसर पर गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 21 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 13 नवंबर 2026
👁11 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 21 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 11 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




