गम्हरिया। महाअष्टमी के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्मित पूजा पंडालों में अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मां दुर्गे की भक्ति में श्रद्धालु लीन हो गए हैं। महाष्टमी पूजनोत्सव को लेकर पंडालों में महिला श्रद्धालूओं की भीड़ शाम तक जुटी रही। क्षेत्र के प्रमुख पंडालों में टीजीएस काॅलोनी तथा छोटा गम्हरिया मे बना पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। छोटा गम्हरिया में विगत 1978 से पूजनोत्सव का आयोजन हो रहा है। दिवंगत सांसद सुनील महतो के बाद वर्तमान में उनके अनुज सुसेन महतो के नेतृत्व में पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमृत महतो, फुलकांत झा, सचिन कोइरी, दुर्गा महतो, द्विजपद महतो, मकरध्वज महतो, कार्तिक महतो, बाबू मिश्रा आदि का सहयोग रहता है। महाष्टमी को सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जबकि देर रात भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो, अमृत महतो, दुर्गा महतो आदि को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान गम्हरिया थाना पुलिस भी काफी मुस्तैद रही। इधर सर्विस रोड में दुकान लगाने से श्रद्धालुओं को इस पंडाल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। इससे काफी संख्या में बाइक एवं कार से आने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से ही इस पंडाल का दर्शन करना पड़ा। टिस्को ग्रोथ शॉप कॉलोनी में समिति के अध्यक्ष शिव लखन सिंह सुधीर मिश्रा, राकेश सिंह चंदेल आदि पूजनोत्सव को शांति पूर्वक संपन्न कराने में जुटे हैं। वहीं, जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी स्थित नव दुर्गा मंदिर में पंडित बद्री नारायण झा के नेतृत्व में मिथिला विधि विधान से पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बलरामपुर के एनकेएस मैदान, जगन्नाथपुर में शिवमंदिर दुर्गापूजा समिति द्वारा भी आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं, प्रखंड परिसर में स्थापित पूजा पंडाल में आकर्षक मां दुर्गे की प्रतिमा को देखने दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का तांता लगा हुआ है। टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ पर जन कल्याण दुर्गापूजा समिति पंडाल में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
महाष्टमी को पंडालों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां दुर्गे की भक्ति में क्षेत्र लीन
महाअष्टमी के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्मित पूजा पंडालों में अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
लेखक: संवाददाता · 18 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 13 नवंबर 2026
👁14 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 18 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 14 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




