गम्हरिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रीश्री मां वैष्णवी संघ, गम्हरिया-आदित्यपुर के तत्वावधान में शनिवार को करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में भक्ति एवं उत्साह का माहौल था। माता रानी के झंडे फहराते एवं जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा शुरू की। छोटा गम्हरिया से जत्थे की रवानगी ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने की। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात चांडिल स्टेशन पर भाजपा नेता हरेलाल महतो ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और उन्हें मां वैष्णो देवी के शुभ दर्शन की मंगलकामनाएं दीं। संघ के वरिष्ठ सदस्य राकेश झा के नेतृत्व में रवाना हुआ यह जत्था वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पूजा-अर्चना करेंगे। संघ के सदस्य भुवनेश पारीक ने बताया कि इस सामूहिक धार्मिक यात्रा का उद्देश्य माता रानी के दर्शन के साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। ऐसी यात्राओं से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस जत्थे में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज के एचआर प्रमुख भुवनेश पारीक, विकास राय, सौरभ साहू, आदित्य, भाजपा नेता अमित सिंह देव, राजन, प्रमोद अग्रवाल, देबू गिरि, अभिषेक और पूर्व नौसेना अधिकारी प्रमोद शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
मां वैष्णो देवी के दर्शन को ग़म्हरिया से 60 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रीश्री मां वैष्णवी संघ, गम्हरिया-आदित्यपुर के तत्वावधान में शनिवार को करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
लेखक: संवाददाता · 17 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁30 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 17 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 30 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता





