गम्हरिया। सामुदायिक कल्याण, जनस्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) को सम्मानित किया गया। गुरुवार को सरायकेला-खरसावां सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण चौधरी ने कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बताया गया कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एपीएनआरएल ने निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कर टीबी का उपचार करा रहे मरीजों को सहयोग देने की बेहतरीन पहल की है। कंपनी के इस प्रयास को जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान मानते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी प्रमाणपत्र के माध्यम से भी मान्यता दी गई है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण चौधरी ने कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की। कंपनी की ओर से प्रमुख-सीएसआर संजीत कुमार सिन्हा और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के हेड बलजीत संसोआ ने सम्मान एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया। वहीं, संजीत कुमार सिन्हा ने ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वॉड फॉर हेल्थ) कार्यक्रम के शुभारंभ और पुरस्कार वितरण समारोह में भी भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ विभिन्न पक्षों के संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देना है।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
भारत में टीबी उन्मूलन में योगदान पर आधुनिक पावर कंपनी सम्मानित
सामुदायिक कल्याण, जनस्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) को सम्मानित किया गया।
लेखक: संवाददाता · 8 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁32 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 8 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 32 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




