गम्हरिया। छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गणपति बप्पा की पूजा-आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए पूजा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा से ही होती है। उन्होंने क्षेत्र के सकारात्मक विकास में सभी से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि गणपति देव सृष्टि के विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गम्हरिया से लेकर टायो क्षेत्र तक की विभिन्न मूलभूत समस्याओं की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया और शीघ्र समाधान का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता सह समिति के संरक्षक सन्नी सिंह ने आगंतुक अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, प्रो. कालीपद सोरेन, काबलू महतो, कांग्रेस नेता अजय सिंह, राकेश तिवारी, देबू चटर्जी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, झामुमो नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी, पार्षद विनीता कुमारी, मनोज चौधरी, जगदीश नारायण चौबे, भगवान सिंह, रश्मि भेंगरा, बीटी दास, पिंटू सिंह, कौशल किशोर, मनोज सिंह और संतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। समिति के संरक्षक सन्नी सिंह ने श्रद्धालुओं से पूजनोत्सव को सफल बनाने की अपील की।।आयोजन को सफल बनाने में पिंट्र सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, धीरेन शर्मा, कौशल किशोर, जय सिंह, विपिन कुमार, सौरभ कुमार, नागेंद्र शर्मा. शशि प्रकाश दिनेश महतो, पिंटूर शर्मा, नीरज भक्ता, विनय सिंह, प्रिंस सिंह, अंशु कुमार, मोहित कुमार आदि का सराहनीय योगदान है।