गम्हरिया। मिथिला भाषा-भाषियों को एकजुट कर समाज के विकास और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेघराज स्मृति भवन में मिथिला दालान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों से मैथिल समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के निर्माण में मिथिला के लोगों का अमूल्य योगदान रहा है। शिक्षा, संस्कृति, धर्म और सहनशीलता के क्षेत्र में मिथिला की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ लोगों के हक और अधिकार की अनदेखी नहीं की जा सकती। इसके लिए समाज को संगठित और मजबूत बनाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि परिषद के महासचिव शिवचंद्र झा और कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र झा ने बताया कि 20 सितंबर को मिथिला संस्कृति परिषद, गोलमुरी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के गम्हरिया क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य सुरेश कुमार झा ने की। उन्होंने रक्तदान शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्य नवल नारायण चौधरी ने की। उन्होंने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया। मौके पर शंकर कुमार, अखिलेश, आनंद, कैलाश झा, नवल चौधरी, अश्विनी ठाकुर, दिलीप मिश्रा, पीतांबर ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
शिक्षा और संस्कृति में मिथिलांचल विश्व में अव्वल- आकाश चंद्र मिश्रा
मिथिला भाषा-भाषियों को एकजुट कर समाज के विकास और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेघराज स्मृति भवन में मिथिला दालान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 3 सितंबर 2026
👁37 पाठक
3 मिनट पठन




