गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग इंडिया कंपनी के प्लांट 2 में विभिन्न मांगों को लेकर कामगारों ने सोमवार को कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्वाह्न करीब छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्लांट में कामकाज ठप रहा। कामगारों नेआरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन उनकी वेतन एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित मांगों पर लंबे समय से उचित ध्यान नहीं दे रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में शामिल प्रमुख मांगें कामगारों ने ओवरटाइम का डबल भुगतान, रविवार को ड्यूटी करने पर दोगुना पारिश्रमिक, सभी कर्मचारियों को पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराने, प्रत्येक माह निर्धारित तिथि तक वेतन भुगतान करने तथा 12 घंटे ड्यूटी कराने की स्थिति में अतिरिक्त चार घंटे का ओवरटाइम डबल रेट से देने की मांग की।इसके अलावा कार्य के दौरान किसी कर्मचारी के घायल होने पर कंपनी द्वारा पूर्ण इलाज की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति व हस्ताक्षर से संबंधित व्यवस्था में सुधार, कंपनी परिसर में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा, पर्याप्त फर्स्ट एड की व्यवस्था, कैंटीन सुविधा में सुधार तथा नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए विश्राम की उचित व्यवस्था करने की मांग शामिल है। कंपनी प्रबंधन ने 10 दिनों की ली मोहलत प्रदर्शन के बाद कंपनी के प्लांट हेड प्रेम प्रसाद सिंह एवं बिजनेस हेड अजय सिंह ने कामगारों से वार्ता की। प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान के लिए 10 दिनों की मोहलत मांगी। इसके बाद कामगारों ने हड़ताल समाप्त कर दी और सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट गए। इसके बाद प्लांट में उत्पादन कार्य पुनः शुरू हुआ।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
कपारो इंजीनियरिंग कंपनी में मांगों को लेकर कामगारों का प्रदर्शन नौ घंटे काम ठप, प्रबंधन ने ली 10 दिनों की मोहलत
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित कपारो इंजीनियरिंग इंडिया कंपनी के प्लांट 2 में विभिन्न मांगों को लेकर कामगारों ने सोमवार को कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया।
लेखक: संवाददाता · 31 अगस्त 2026
👁23 पाठक
3 मिनट पठन



