गम्हरिया। जेवियर स्कूल में एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विलक्षण प्रतिभा की झलक दिखाई। प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल पेश किए। कार्यक्रम का उद्घाटन एक्सआई टीई कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस और विद्यालय के प्रधानाचार्य सेबेस्टियन एस.जे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह विज्ञान का युग है। आप सभी एक नई दृष्टिकोण और नई खोज से भारत देश का नाम रोशन करें। जिससे हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन हो सकें और पूरा विश्व आपके द्वारा किए गए खोज से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर जज के रूप में केपीएस,गम्हरिया के शिक्षिका भावना सिंह और स्वाति बेज एवं विद्या ज्योति स्कूल के अंशु कुमार झा और शुभाशीष मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर दीपिका, प्रशासक ब्रदर अमलराज, शिक्षक मिथिलेश प्रसाद समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।