गम्हरिया। श्री श्री गणेश पूजा समिति, गम्हरिया की ओर से गणेश पूजा को लेकर पंडाल निर्माण के लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने का निर्णय लिया। समिति के मुख्य संरक्षक सन्नी सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। संयोजक पिंटू सिंह ने बताया कि पंडाल निर्माण एवं पूजा की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूजा आयोजन में सहयोग की अपील की। भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष नवीन सिंह, महासचिव मनीष सिंह, कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष धीरेन शर्मा, जय सिंह, सौरभ कुमार, विपिन कुमार, दिनेश महतो, सत्यम मिश्रा, डी. सिंह, विजय सिंह, संतोष कुमार, शशि, सतीश कुमार, अभि कुमार, मनोज कुमार, रॉबिन हंसदा, बसंत गुप्ता, बनारसी, अचिन कुमार, विक्की, अरविंद सिंह, सुमन कुमार, नीरज कुमार एवं पिंटू कुमार समेत समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।